धर्मशाला नगर निगम में भाजपा की प्रचंड जीत, कांग्रेस केवल 5 सीटों पर सिमटी : सुधीर शर्मा

Spread with love

धर्मशाला। भाजपा नेता एवं धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश और भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम की 17 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 11 सीटों पर विजय प्राप्त कर चुकी है, जबकि कांग्रेस मात्र 5 सीटों पर सिमट गई है और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुआ है।

यह परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि जनता ने भाजपा के पक्ष में और कांग्रेस के खिलाफ अपना जनादेश दिया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पिछले वर्षों में प्रदेश की जनता को केवल परेशान करने का कार्य किया है।

कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। जनता का यही असंतोष आज चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला की जनता ने विकास, सुशासन और जनहित की राजनीति पर विश्वास जताया है।

यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में चल रहे विकास कार्यों, गरीब कल्याण की योजनाओं और मजबूत नेतृत्व पर जनता की मुहर है।

प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और भाजपा की कार्यशैली पर जनता ने एक बार फिर अपना भरोसा व्यक्त किया है।

उन्होंने सभी विजयी भाजपा प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और धर्मशाला की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए धर्मशाला के विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: