शिमला। नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम के सशक्त, दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में आज भारत विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
देश का गौरव बढ़ा है और भारत विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है।
पीएम के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को भी विकास की अनेक महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। चाहे सड़क एवं परिवहन का विस्तार हो, स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण हो, पर्यटन को बढ़ावा देना हो या बड़े विकासात्मक प्रोजेक्ट केंद्र की, भाजपा सरकार ने हिमाचल के विकास को निरंतर प्राथमिकता दी है।
जयराम ठाकुर ने देवभूमि हिमाचल की जनता की ओर से पीएम के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए हार्दिक मंगलकामनाएँ दी हैं।
