अधिकारियों व कर्मचारियों ने दी विधान सभा अध्यक्ष को 70वें जन्म दिवस की बधाई

Spread with love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय के विभिन्न कर्मचारी संगठनों,पदाधिकारियों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को उनके 70वें जन्म ‍दिवस की बधाई दी है।

बधाई सन्देश में सभी ने पठानिया के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्व जीवन तथा दीर्धायु की कामना की है। पठानिया अपना जन्म दिवस हर वर्ष अपने शुभचित्तकों, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के साथ अपने गृह जिला चम्बा स्थित छलारा गांव में मनाते आए हैं।

लेकिन इस वर्ष पठानिया चूकि राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन गए हैं, इसलिए उन्होंने अपना जन्म दिन अपनी पत्नी नीना पठानिया संग सम्मेलन में गए भारतीय प्रतिनिधियों के साथ केप टाउन में मनाया।

पठानिया का जन्म 17 सितम्बर 1957 को जिला चम्बा के छलारा गांव में हुआ है। हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय से बीएससी तथा लखनऊ विश्व विद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद मात्र 28 वर्ष की उम्र में 1985 में पठानिया पहली मर्तबा भटयात निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य चुने गए। पठानिया वर्ष 1993, 2003 तथा 2007 में पून: विधान सभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए।

पठानिया को उनकी काबलियत, निष्ठा तथा नेतृत्व क्षमता की वजह से तत्कालीन वीरभद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं जिसका वहन उन्होंने सम्पूर्ण योग्यता, अदम्य साहस तथा सत्य निष्ठा के साथ किया।

पठानिया दिसम्बर 2022 में 5वीं बार विधान सभा सदस्य चुने गए तथा 5 जनवरी, 2023 को सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष चुने गए।

विधान सभा अध्यक्ष के रूप में उनका अभी तक का कार्यकाल अविस्मरणीय तथा अतुल्नीय रहा है। विधायी कार्यो में व्यापक ज्ञान, प्रखर वक्ता तथा अभूतपूर्ण नेतृत्व क्षमता के कारण पठानिया ने जिस तरह से राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में अपनी योग्यता का लोहा मनवाया है, वह प्रशंसनीय तथा अनुकरणीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: