शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज सुबह चंबा जिले के पटवार वृत्त बैरागढ़ के चालुंज मोड़ के पास हुई बस दुर्घटना में सात लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि घायलों को हर संभव सहायता एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बस दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की हैं। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी इस दुर्घटना पर अत्यन्त गहरा दु:ख प्रकट किया है।
विधान सभा अध्यक्ष ने घटना का तुरन्त संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस महकमे को युद्व स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए कि घटनास्थल पर तुरन्त मदद पहुँचाई जाए और सभी घायलों को बिना किसी देरी के बेहतरीन और नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलव्ध करवाई जाएं।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए कि घटनास्थल पर तुरन्त मदद पहुँचाई जाए और सभी घायलों को बिना किसी देरी के बेहतरीन और नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलव्ध करवाई जाएं।
उन्होने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए कि घटनास्थल पर तुरन्त मदद पहुँचाई जाए और सभी घायलों को बिना किसी देरी के बेहतरीन और नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलव्ध करवाई जाएं।
अपने शोक सन्देश में पठानिया ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यन्त विनाशकारी तथा बेहद दु:खद थी जिसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। पठानिया ने आमजन से आग्रह किया कि बरसात के इस मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें तथा तभी सफर करें यदि आवश्यक हो।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही हैं इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपना बचाव स्वयं करें।
पठानिया ने आमजन से आग्रह किया कि बरसात के इस मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें तथा तभी सफर करें यदि आवश्यक हो।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही हैं इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपना बचाव स्वयं करें।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बस दुर्घटना में सात लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
शिक्षा मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज सुबह हुई एक प्राइवेट बस दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
प्रतिभा सिंह ने इस हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से करते हुए घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
