शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि बड़े मियां तो बडे़े मियां छोटे मियां सुभानअल्लाह, हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार और कांग्रेस पार्टी पर यह कहावत लगातार चरितार्थ हो रही है।
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने में पूरी महारत हासिल की है और वो अब झूठ बोलने के स्पेशलिस्ट हो चुके हैं। अब यह काम उपर से नीचे की ओर चल पड़ा है।
कांग्रेस के जिला स्तर के नेता, मण्डल स्तर के नेता, विधान सभा स्तर के नेता अपने गिरेबान से निकल कर कुछ भी झूठ बोलने की तैयारी में जुटे हुए हैं परन्तु इनके झूठ का साथ के साथ पर्दाफाश होते जा रहा है।
डाॅ बिन्दल ने कहा कि पिछले कल मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें सहयोग नहीं मिल रहा और उसी समय उनकी सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि हमें 700 करोड़ रू सड़कों के विकास के लिए मिल रहा है और हम केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि गत सप्ताह मुख्यमंत्री ने इसी प्रकार की टिप्पणी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के प्रवास पर की और उसी समय उप मुख्यमंत्री दिल्ली में जाकर केन्द्रीय मंत्री से मिलकर हिमाचल प्रदेश के लिए आर्थिक सहयोग की प्रार्थना करते हुए और सहयोग मिलने का धन्यवाद करते हुए मीडिया में छाये हुए थे।
डाॅ बिन्दल ने कहा कि एक व्यक्ति जिसने आपदा की घड़ी में लगातार हिमाचल का प्रवास किया वो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हैं। वो कुल्लू, मण्डी, सुन्दरनगर, बिलासपुर, सिरमौर, शिमला आए।
जहां-जहां प्राकृतिक आपदा आई वहां व्यक्तिगत रूप से जनता का सुख-दुख बांटने, उनसे संवेदना व्यक्त करने आए और अरबों रूपये सहायता के रूप में उपलब्ध करवाया, परन्तु प्रदेश की सरकार लगातार नकारते हुए प्रदेश की जनता का अहित कर रही है।
जगत प्रकाश नड्डा ने नाहन के मैडिकल काॅलेज के लिए 265 करोड़ रू, हमीरपुर व चम्बा मैडिकल काॅलेज के लिए 265-265 करोड़ रू दिए, एम्स जैसा संस्थान हिमाचल में बनाकर 3000 करोड़ का व्यय करते हुए हिमाचल को चिकित्सा के क्षेत्र के अंदर सर्वोपरि उठाने का काम किया।
ऊना के अंदर पीजीआई सैटेलाईट सैन्टर देने वाले, सैंकड़ो करोड़ मदर एण्ड चाईल्ड हस्पताल और कैंसर अस्पताल के लिए देने वाले के प्रति टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के नेता अपने गिरेबान में झांके।
मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीगण केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी को गाली देकर जनता को भरमाने का काम लगातार नहीं कर सकते, अब हिमाचल की जनता ठोस काम मांगती है।
