नड्डा को नहीं बदलने पर बीजेपी से भी हो सवाल : रजनी पाटिल
शिमला। आज शिमला स्थित राजीव भवन में हिमाचल कांग्रेस वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली आयोजित कर रही है। इससे पहले राजधानी शिमला के पीटरहॉफ में हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। बैठक में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल विशेष तौर पर मौजूद रहीं।
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि इस कार्यक्रम की जल्द ही रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने शीघ्र ही हिमाचल कांग्रेस संगठन के विस्तार की भी बात कही।
रजनी पाटिल ने कहा कि सभी उनसे कार्यकारणी विस्तार को लेकर तो सवाल करते हैं पर कभी भाजपा से भी यह पूछा जाना चाहिए कि अब तक उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को बदला क्यों नहीं गया।
वहीं सीएम सुक्खू ने कहा कि आज रैली के बाद इस कार्यक्रम को ब्लॉक स्तर पर ले जाया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर हस्ताक्षर कैंपेन चलाया जाना है। इसके लिए जल्द ही सारी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी।
