निर्वासित तिबतियन संसद के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य येशी फूंटोक ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया से की शिष्टाचार भेंट

Spread with love

शिमला। निर्वासित तिबतियन संसद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं इंडो- तिब्बत मैत्री संघ के सलाहकार तथा भारत – तिब्बत सहयोग मंच के वरिष्ठ सलाहकार आचार्य येशी फूंटोक ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान आचार्य येशी फूंटोक ने विधान सभा अध्यक्ष को तिबतियन समुदायों के प्रतिनिधियों, धर्म गुरूओं तथा निर्वासित तिबतियन सरकार के जन प्रतिनिधियों को अभूतपूर्व सहयोग देने के लिए उनको धन्यवाद दिया तथा कहा कि पठानिया ने हमेशा ही व्यस्तता के बावजूद अपने कार्यालय में तिबतियन समुदायों के हर वर्ग को सम्मान दिया है जो उनकी महानता तथा मानवता का परिचायक है।

बैठक के दौरान फूंटोक ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को तिबतियन समुदाय की 108 शान्ति संस्था बारे भी अवगत करवाया। गौरतलब है कि यह संस्था शिमला स्थित 4 प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों क्रमश: हिप्र विश्वविद्यालय, राजीव गांधी उत्कृष्ट महाविद्यालय संजोली, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला तथा सैंट बेडस विश्व कॉलेज शिमला में उनके राजनीतिक विभाग के साथ भारत-तिब्बत सम्बन्ध विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।

इसका मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को इन सम्बन्धों बारे अवगत करवाना तथा इसे चिरकाल तक जीवित रखना है।

उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आने वाली पीढ़ी इन सम्बन्धों को उजागर करेगी तथा भारत-तिब्बत ऐतिहासिक व्यवसायिक / व्यापारिक सम्बन्धों को समझने का प्रयास करेगी।

इस अवसर पर पठानिया ने अपनी ओर से 108 शान्ति संस्था को अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा निर्वासित तिबतियन सरकार को अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: