विधान सभा अध्यक्ष ने जिला चम्बा में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक किया प्रकट

Spread with love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जिला चम्बा के बनीखेत में लाहड़ नामक स्थान पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर अत्यन्त गहरा दु:ख प्रकट किया है।

गौरतलब है कि इस भीषण सड़क हादसे में आल्टो कार में सवार एक ही परिवार के सभी पॉच लोगों की आसमयिक मृत्यु हो गई।

अपने शोक सन्देश में पठानिया ने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दु:खद तथा भयानक थी जिसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता ।

पठानिया ने आमजन से आग्रह किया कि बरसात के इस मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए तथा तभी सफर करना चाहिए, यदि आवश्यक हो।

उन्होंने कहा कि बादल फटने तथा सड़कों पर ल्हासे गिरने की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही हैं इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपना बचाव स्वयं करें।

विधान सभा अध्यक्ष ने पिछले कल ही एक वीड़ियो सन्देश जारी कर लोगों से बरसात के इस मौसम में सचेत रहने का भी आग्रह किया था।

विधान सभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है।

पठानिया ने इस हादसे मे मारे गए सभी लोगों के रिश्तेदारों तथा सगे- सम्बन्घियों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की व परमपिता परमात्मा से शांति प्रदान करने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: