शिमला। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेश तथा देशवासियों को दीपों के पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई दी है।
अपने बधाई संदेश में कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि दीपावली हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है जिसे लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। पठानिया ने कहा कि यह त्यौहार आपसी भाईचारे तथा सामाजिक सदभावना का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस त्यौहार में जहां लोग अपने घनिष्ठ मित्रों को घर-घर जाकर मिठाइयां तथा उपहार बांटते हैं वहीं एकता तथा आपसी सदभाव को बढ़ाने का प्रयास भी करते हैं।
पठानिया ने कहा कि यह त्यौहार भगवान श्री राम के अयोध्या लौटने की खुशी का त्यौहार है और लोग घर-घर दीप प्रज्वलित कर अंधकार मिटाते हैं तथा खुशी का इजहार करते हैं।
उन्होंने कहा कि हालांकि लोग इस दिन आतिशबाजी व पटाखे चलाते हैं जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है जोकि लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
उन्होंने कहा कि लोगों को संयम रखते हुए इनका कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए ताकि हमारा वातावरण शुद्ध रहे। पठानिया ने सभी प्रदेश तथा देशवासियों के सुख व समृद्धि की कामना की है तथा यह वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना की है।
इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी प्रदेश तथा देशवासियों के सुख व समृद्धि की कामना करते हुए उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई दी है।
