शिमला। कांग्रेस प्रदेश मे एक सशक्त पार्टी के रूप मे उभर कर सामने आई है और आगामी विधानसभा चुनाव मे प्रदेश में मुख्य पार्टी होगी। ये बात आज शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने के अवसर पर कही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आज शिमला में कांग्रेस मुख्यालय मे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राठौर ने कहा कि पिछले तीन साल में उन्होंने हरसंभव प्रयास किए कि काग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय बनाया जाए।
परिणामस्वरूप कांग्रेस आज कांग्रेस एक सशक्त पार्टी बनकर उभरी है जिससे हिमाचल में हुए नगर निगम व उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को शिकस्त दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस को ये बात अभी भी समझनी है कि भाजपा आहत जरूर हुई मगर अभी भी काग्रेस के लिए एक चुनौती है।
उन्होंने बताया कि काग्रेस पार्टी में आज कोई भी गुटबाजी नहीं है और आने वाले समय में भी कांग्रेस एकजुट होकर आगे बढ़ेगी और प्रदेश के आगामी चुनाव के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि हाई कमान अगर उन्हें टिकट देती है तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे।
