राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन का बेंगलुरु में भव्य उद्घाटन, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की शिरकत

Spread with love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन में भाग लेने पिछले कल कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू पहुँचे। पठानिया का बेंगलुरू एयरपोर्ट पर तैनात कर्नाटक सरकार के अधिकारियों द्वारा परम्परागत स्वागत किया गया।

इस सम्मेलन में भाग लेने विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा तथा विधान सभा सचिवालय के तीन वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ बेंगलुरू पहुँचे हैं।

गौरतलब है कि सम्मेलन के मुख्य आयोजन कर्नाटक विधान सभा द्वारा कर्नाटक विधान भवन (विधान सौध) तथा होटल दी ताज वेस्ट ऐण्ड में 11 से 13 सितम्बर तक किया जा रहा है।
आज कर्नाटक विधान सौध में सम्मेलन का भव्य उद्वघाटन समारोह आयोजित किया गया जिसका शुभारम्भ राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के चेयरमैन एवं लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा दीप प्रज्जलवित कर किया गया।

इस अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्वारमैया, राज्य सभा उप-सभापति हरिवंश, कर्नाटक विधान परिषद के चेयरमैन बेस्वराज होराटी तथा कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष यूटी खादर फरीद तथा कई राज्यों के विधान परिषदों के चेयरमैन, उप-चेयरमैन तथा राज्य विधान मण्डलों के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष मौजूद थे।

इस अवसर पर राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत के चेयरमैन एवं लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सम्मेलन के विधिवत शुभारम्भ की घोषणा की तथा सभी राज्यों के पीठासीन अधिकारियों से सम्मेलन में चर्चा के लिए लाए गए विषय विधायी संस्थाओं में संवाद और चर्चा: जन विश्वास का आधार जन अकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम पर अपने-अपने बहुमुल्य सुझाव देने तथा लोकतंत्र की मजबुती के लिए गहनता से मंथन करने का आग्रह किया।

कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष यूटी खादर फरीद ने सभी अतिथियों के सम्मान में अपना सम्बोधन दिया। विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 सितम्बर को सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे तथा सत्र का संचालन भी करेंगे।

सम्मेलन के दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्वारमैया से भी मुलाकात की तथा हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा तथा बादल फटने से हुए भारी नुकसान बारे भी चर्चा की। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: