कांग्रेस ने महिलाओं से किया वादा निभाने के बजाय किया भद्दा मजाक : डॉ डेज़ी ठाकुर

Spread with love

शिमला। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ डेज़ी ठाकुर ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरीकला में आयोजित जनसभा के दौरान द्वारा की गई 1500 प्रतिमाह सहायता की घोषणा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह महिलाओं के साथ एक भद्दा मजाक है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1500 देने की गारंटी दी थी, लेकिन सरकार के साढ़े तीन वर्ष पूरे होने के बावजूद यह वादा आज तक पूरा नहीं हो पाया है।

डॉ ठाकुर ने कहा कि पहले सरकार ने इस योजना को पूरे प्रदेश से सीमित कर जिला स्तर तक पहुंचा दिया और अब केवल कसौली विधानसभा क्षेत्र की पांच पंचायतों की महिलाओं तक सीमित कर दिया गया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कसौली की शेष पंचायतों की महिलाओं का क्या दोष है, जिन्हें इस योजना से वंचित रखा जा रहा है।

यदि सरकार वास्तव में महिलाओं के प्रति संवेदनशील है तो उसे क्षेत्र विशेष की घोषणाओं के बजाय प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को समान रूप से इस योजना का लाभ देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है और अब चरणबद्ध घोषणाओं के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

प्रदेश की महिलाएं सरकार के वादों और वास्तविकता के बीच का अंतर भली-भांति समझ चुकी हैं।

डॉ डेज़ी ठाकुर ने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार विकास और जनकल्याण के बजाय केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार अब प्रदेश में सूटकेस वाली सरकार के नाम से पहचानी जा रही है। जनता के हितों की अनदेखी कर भ्रष्टाचार और राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता देना इस सरकार की कार्यशैली बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और महिलाएं कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी का हिसाब आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य लेंगी।

भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान की लड़ाई निरंतर मजबूती से लड़ता रहेगा तथा कांग्रेस सरकार को उसके अधूरे वादों की याद दिलाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: