मुख्यमंत्री ने करवा चौथ की दीं शुभकामनाएं

Spread with love

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि करवा चौथ पति-पत्नी के बीच प्रेम, समर्पण, विश्वास और आपसी सम्मान का पर्व है। इस त्योहार में भारतीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों की झलक दिखाई देती है।

उन्होंने कामना की कि यह पावन अवसर सभी परिवारों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा उनके बीच प्रेम और स्नेह के बंधन को और अधिक मजबूत करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: