धर्मशाला में सुधीर ने नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को दिया झटका, दो सौ से अधिक ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन

Spread with love

धर्मशाला । नगर निगम धर्मशाला और पंचायती राज चुनाव से ठीक पहले धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है।

बुधवार को सिद्धपुर में निजी रेस्तरां में आयोजित समारोह में दो सौ से अधिक लोग कांग्रेस और एनएसयूआई छोड़ भाजपा परिवार में शामिल हुये, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई के पदाधिकारी व पूर्व में चुने हुये प्रतिनिधि रहे।

पूर्व में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक शेखू ने भाजपा को जॉइन किया था, आज उनकी मौजूदगी में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से 60 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली, जबकि भाजपा मंडल ग्रामीण के युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकु बादल की अध्यक्षता में 62 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़ लोग भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की प्राथमिक सीढ़ी पंचायत और शहरी निकाय के चुनाव हैं।

जिस प्रकार प्रदेश में जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त है, उसी प्रकार नगर निगम धर्मशाला में कांग्रेस से आम जनता परेशान रही है। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस छोड़ बड़ी संख्या में लोग भाजपा परिवार में शामिल हुये हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो वर्तमान में स्थिति है, उस हिसाब से आने वाले चुनाव में बूथ लगाने के लिए भी कांग्रेस को कार्यकर्ता नहीं मिलेंगे।

भाजपा संगठनात्मक जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा ने भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष डॉ विशाल नेहरिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता भवनेश चौधरी, महामंत्री चन्द्र भारद्वाज, जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य श्री रमेश जरियाल, मण्डल उपाध्यक्ष विशाल जमवाल, राज चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

बिना पी ई सी बैठक के टिकट फाइनल

सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में संगठन नाम की चीज़ नहीं है उन्होंने बताया कि बिना प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक ही धर्मशाला नगर निगम के आठ पार्षदों की टिकट फाइनल कर दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: