कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं का संन्यास तय : कश्यप

Spread with love

फतेहपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने फतेहपुर में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि फतेहपुर की जनता मन बना चुकी है कि इस बार यहाँ से भाजपा को जीतना है और विकास की गति को बढ़ाना है।

फतेहपुर में भाजपा मज़बूत है और सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का संन्यास लेने का समय आ गया है। उनके कुछ नेता कह रहे हैं कि अगर उनके बूथ पर लीड नहीं आई तो वह संन्यास लेंगे।

लगता है कि इस बार कई कांग्रेस के नेता संन्यास लेने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता इन चुनावों में अपनी हार को महसूस कर रहे हैं और चुनावों में प्रचार से दूरी बनाए रखे है। कांग्रेस के नेता सच्चे मन से धरातल पर कार्य नहीं कर रहे हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस गंभीर नहीं है, वह उनकी रणनीति से पता चलता है।

उन्होंने कहा कि मंडी में सैनिकों और शहीदों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपमानजनक टिपणी की है, जनता उनको कभी माफ नहीं करेगी। हिमाचल देव भूमि और वीर भूमि है, शायद कांग्रेस यह भूल गयी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरे प्रदेश का एक समान विकास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: