शिमला। देहरा उपचुनाव में मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
कमलेश ठाकुर को 32737 वोट मिले हैं। वहीं होशियार सिंह को 23338 वोट ही मिल पाए हैं।
इस तरह कमलेश ठाकुर ने 9399 मतों से जीत हासिल की है।
इस जीत से सीएम सुक्खू ने अपना लोहा मनवा लिया है। इस सीट पर उनकी पत्नी चुनाव लड़ रही थी जहां पर होशियार सिंह पिछली दो मर्तबा से निर्दलीय के रूप में विजयी हुए थे।
