शिमला। आज राजधानी शिमला में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर और पूर्व प्रदेश महासचिव गौरव चौहान द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2,22,222 रुपये का चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए इनका आभार प्रकट किया है।
