शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह आज काजा के दौरे पर पहुंचे। यहां वह सब स्टेशन की आधारशिला रखने के साथ एक सोलर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। शाम को रंगरिक में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री के आने की खुशी में काजा में खूब रौनक देखने को मिली, लोग सीएम का बेसब्री से इंतज़ार करते भी दिखे। काजा में उत्सव सा माहौल बनता दिखा।
वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का काजा पहुंचने पर शहनाई, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय विधायक अनुराधा राणा, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम का गर्मजोशी से अभिनंदन व सत्कार किया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने काजा के लादरजा मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने मैदान में प्रदर्शनियों का उद्घाटन और अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री सुक्खू आज रंगरिक में रात्रि ठहराव करेंगे। यहां स्थानीय महिलाएं मुख्यमंत्री को रात्रि भोज में परोसे जाने वाले व्यंजन तैयार करने में जुटी हुईं हैं। महिलाएं और स्थानीय लोग मुख्यमंत्री के दूसरी बार काजा दौरे पर पहुंचने व रात्रि ठहराव करने से बेहद खुश दिखे।
वहीं 1500 रुपये मिलने पर बौद्ध भिक्षुओं ने ठाकुर सुखविन्द्र सिंह का आभार जताया और उन्हें लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया।
