मेष राशि :-
आज आप अपनी कमाई को अधिकतम करने में सक्षम हो सकते हैं। धीमी गति से काम करें क्योंकि आपको काम में चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना आपके जीवन में संतुलन और स्थिरता ला सकता है।
आपको अपने पार्टनर पर अटूट विश्वास दिखाना होगा। कुछ बातें होंगी जो मन को खट्टा करेंगी लेकिन यदि आपने विश्वास बनाए रखा तो यही बातें सब गलतफहमी दूर कर देंगी।
शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।
वृषभ राशि :-
आज के दिन आपकी यात्रा की योजनाएँ चालू हो सकती हैं, धैर्य रखना होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ गलतफहमियां पनपेंगी जो कि गंभीर रूप ले सकती हैं। यदि समय रहते स्थितियां नही संभाली तो बात कोर्ट-कचहरी तक भी पहुंच सकती हैं।
आप किसी बड़े जोखिम भरे काम को करने से बचें और घर परिवार में सदस्यों से यदि आप कोई धन संबंधित मदद मागेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है।
मिथुन राशि :-
आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है।
बहुत सोच-समझ कर चलना होगा। कई ऐसी स्थितियां आएँगी जब आपके निर्णय निर्णायक होंगे। ऐसे में एक भी गलत निर्णय आपको आगे के लिए दुविधा में डाल सकता हैं।
शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।
कर्क राशि :-
आज किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से सात्विकता में वृद्धि होगी, फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। कल कार्यभार कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें।
दोस्तों में से किसी एक का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है तथा आपको उसकी सहायता करनी होगी। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा तथा आप भी उनसे प्रसन्न दिखाई देंगे।
शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – महरून है।
सिंह राशि :-
आज आप अपने दम पर चुनौतियां को हल करेंगे जिससे आपका हौसला बुलंदियों पर होगा। आपकी की गई यात्रा आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी।
नौकरी में बदलाव का सोच रहे हैं तो दिन उसके लिए शुभ होगा। इसलिए कुछ अच्छी कंपनी में आवेदन करना बेहतर रहेगा। भविष्य को लेकर रणनीति भी बनाई जाएगी।
शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – आसमानी है।
कन्या राशि :-
आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। पुरानी यादें ताजा होंगी और आप उसको लेकर भावुक रवैया भी अपना सकते हैं। सभी परिवार वाले आपको लेकर सकारात्मक रुख रखेंगे।
शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।
तुला राशि :-
आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। आप उसकी बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें।
आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि देखने को मिलेगी तथा चारों ओर सकारात्मक माहौल बना रहेगा। किसी बात की आशंका मन में तो रहेगी लेकिन कुछ लोगों के साथ के कारण वह दूर हो जाएगी।
शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन आपके लिए धूप छांव की स्थिति निर्मित करेगा। जहां दिन भर आप घर के पास ही रहेंगे और पास तो थोड़ा कार्य कमजोर रहेगा। वहीं शाम होते-होते स्थितियां बदल जायेंगी। जिन्हें नौकरी की तलाश है वे अपनी नौकरी के लिए चिंता में रह सकते हैं।
दिन चिंता और आशंका से भरा हुआ होगा। इसके लिए आप अपने मित्रों से भी बातचीत करेंगे।
शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।
धनु राशि :-
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी।
दिन में ही किसी अपने के द्वारा कोई ऐसा समाचार मिलेगा जो मन को आनंदित कर देगा। ऐसे में उत्तेजित होने से बचें क्योंकि आवेश में आकर कुछ ऐसा कह सकते हैं जो किसी को भी बुरा लग सकता है।
शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – स्लेटी है।
मकर राशि :-
आज आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं, परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। गप्पेबाजी और अफवाहों से दूर रहें।
रिलेशन में रह रहे लोगों के जीवन में कोई समस्या आ सकती है तथा किसी तीसरे के द्वारा उसमे दरार डालने का प्रयास किया जाएगा। दोनों के बीच गलतफहमी बढ़ सकती है जो आगे के लिए सही नही रहेंगी।
शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।
कुंभ राशि :-
आज भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा और जिस काम को भी आप हाथ में लेंगे उसे पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। हालांकि सबके बावजूद भी आपको अपने काम पर बहुत ध्यान देना होगा।
ऑफिस का कोई काम अटक सकता है तथा इसको लेकर आपको अपने बॉस से भी डांट पड़ सकती है। ऐसे में आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा बात संभलने की बजाए और बिगड़ जाएगी।
शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
मीन राशि :-
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपकी कोई इच्छा अवश्य पूरी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है।
रिश्तेदारों का घर में आना हो सकता है तथा ज्यादातर समय उनकी आवभगत में ही गुजरेगा। निवेश किये हुए पैसों से लाभ मिलेगा तथा तरक्की देखने को मिलेगी।
शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।
