मैया जय लक्ष्मी माता
पञ्चाङ्ग – 23-06-2021
शुभ् विक्रम् संवत् – 2078 आनन्द,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1943 प्लव,
मास – (अमावस्यांत) ज्येष्ठ-माह,
पक्ष – शुक्ल, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ-माह,
तिथि – त्रयोदशी 06:59:08, बाद-चतुर्दशी,
दिन – बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 09 आषाढ़ गते,
नक्षत्र – अनुराधा 11:47:02, बाद-ज्येष्ठा,
योग – साध्य 09:58:36, बाद-शुभ,
करण – तैतुल 06:59:08, बाद-गर,
सूर्य – मिथुन राशिगत,
चन्द्र – वृश्चिक राशिगत,
ऋतु – वर्षा, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय – 05:25:41,
सूर्यास्त – 19:21:04,
चंद्रास्त – 05:46;48,
चंद्रोदय – 18:00:19,
दिन काल – 13:55:22,
रात्री काल – 10:04:52,
राहू काल – 12:23-14:08, अशुभ,
यम घण्टा – 07:10-08:55 अशुभ,
अभिजित – 11:56-12:51 अशुभ,
गंड मूल – 11:47 से अहोरात्र अशुभ,
दिशा शूल – उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभता :-
आज बुधवार के दिन मिष्ठान (मिठाई) खा कर घर से बाहर निकलें, शुभ रहेगा।
विशेष :-
आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैगन खाना वर्जित है, और चतुर्दशी तिथि के दिन स्त्री-सहवास एवं तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),
दिन की शुभ चौघड़ियाँ :~
लाभ – 05:26 – 07:10,
अमृत – 07:10 – 08:55,
शुभ – 10:39 – 12:23,
चर – 15:52 – 17:37,
लाभ – 17:37 – 19:21,
रात्री की शुभ चौघड़ियाँ :~
शुभ – 20:37 – 21:52,
अमृत – 21:52 – 23:08,
चर – 23:08 – 24:24*,
लाभ – 26:55* – 28:10*,
किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है :~
1. सूर्य –
माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र –
मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल –
मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध –
पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु –
पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र –
हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि –
नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
बुध- 05:26 – 06:35,
चन्द्र- 06:35 – 07:45,
शनि- 07:45 – 08:55,
बृहस्पति- 08:55 – 10:04,
मंगल- 10:04 – 11:14,
सूर्य- 11:14 – 12:23,
शुक्र- 12:23 – 13:33,
बुध- 13:33 – 14:43,
चन्द्र- 14:43 – 15:52,
शनि- 15:52 – 17:02,
बृहस्पति- 17:02 – 18:11,
मंगल- 18:11 – 19:21,
रात्री का होरा चक्र
सूर्य- 19:21 – 20:11,
शुक्र- 20:11 – 21:02,
बुध- 21:02 – 21:52,
चन्द्र- 21:52 – 22:43,
शनि- 22:43 – 23:33,
बृहस्पति- 23:33 – 24:24*,
मंगल- 24:24* – 25:14*,
सूर्य- 25:14* – 26:04*,
शुक्र- 26:04* – 26:55*,
बुध- 26:55* – 27:45*,
चन्द्र- 27:45* – 28:36*,
शनि- 28:36* – 29:26*,
(पञ्चाङ्ग-इंद्रप्रस्थ-“दिल्ली”-समयानुसार),
राशिफल
मेष राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम-काज की अधिकता रहेगी, लेकिन परिजनों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धन-लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में व्यस्तता रहेगी, फिर भी परिवार को समय दे पाएंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिजन के साथ किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – क्रीमसन है।
वृषभ राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धन-लाभ की संभावना रहेगी। निवेश से लाभ मिलेगा। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च से चिंता भी बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। संतान की चिंता हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए मेहनत का दिन है। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे परिवार में विवाद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – सफेद है।
मिथुन राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी और फायदा होगा। व्यापार विस्तार के लिए कोई नया फैसला ले सकते हैं। अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। छात्रों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। सावधान रहें कि आपकी सुस्ती का असर रिश्तों पर न पड़े। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।
कर्क राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन ऑफिस या फील्ड में किसी भी तरह की रिस्क न लें और जल्दबाजी से बचें। रुका हुआ धन वापस मिलेगा और लाभ के अवसर बनेंगे, लेकिन मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा और थकान भी होगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – फॉरेस्ट ग्रीन है।
सिंह राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। नये सौदे फायदेमंद रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन कार्यभार की अधिकता से दिन भाग-दौड़ में गुजरेगा। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आफिस की स्थितियों में कुछ बदलाव हो सकते हैं। मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।
कन्या राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। आकस्मिक धन-लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। निवेश सोच-समझकर करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा जीवन-साथी से अनबन हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीच है।
तुला राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन परिवार में अनबन होने की संभावना रहेगी। रिश्तेदारों की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं और तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा को टालें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – ग्रे है।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। लेन-देन तथा निवेश में जोखिम लेने से बचें। मन मुताबिक सफलता नहीं मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परिश्रम का उन्हें अच्छा परिणाम मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – रॉयल ब्लू है।
धनु राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। आकस्मिक धन-लाभ होने की संभावना रहेगी। कारोबार विस्तार को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे, लेकिन लापरवाही से बचें, वरना अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। काम की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल होगा। छिट-पुट मामलों से खुद को दूर रखें। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – क्रीमसन है।
मकर राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना बन रही है। पैसों से जुड़े किसी मामले में परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहें। विवाद की स्थिति भी बन सकती है। व्यय वृद्धि होगी। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और लाभ प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवन-साथी से रिश्ता मजबूत होगा। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हल्का लाल है।
कुम्भ राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार की परेशानियां खत्म होंगी। नया काम शुरू हो सकता है। अचानक धन-लाभ के योग हैं, लेकिन लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। कुछ लाभ के सौदे भी हो सकते हैं। अपना नजरिया और व्यवहार सकारात्मक रखेंगे, तो रिश्तों में मजबूती आएगी। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में विवाद होने की संभावना रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – डार्क ग्रे है।
मीन राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में जोखिम भरे सौदों से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा रहेगा। कठिन परिश्रम से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। सहयोगी भी इसमें मदद करेंगे। लेन-देन और बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला करने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। विद्यार्थियों के लिए समय मेहनत करवाने वाला है। खान-पान का ध्यान रखें। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।
सुविचार
“वाणी रसवती यस्य, यस्य श्रमवती क्रिया।
लक्ष्मी : दानवती यस्य, सफलं तस्य जीवितं।।”
अर्थात :-
जिस मनुष्य की वाणी मीठी हो, जिसका काम परिश्रम से भरा हो, जिसका धन, दान करने में प्रयुक्त हो, उसका जीवन सफल है।
माँ लक्ष्मी जी की कृपा हम सभी पे बनी रहे।
