पञ्चाङ्ग – 11-04-2021
शिमला।
शुभ् विक्रम् संवत् – 2077 प्रमादी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1942 शार्वरी,
मास – (अमावस्यांत) फाल्गुन-माह,
पक्ष – कृष्ण, (पूर्णिमांत) चैत्र-माह,
तिथि – चतुर्दशी 06:02:36, बाद-अमावस्या,
दिन – रविवार, सूर्य प्रविष्टे 29 चैत्र गते,
नक्षत्र – उ०भाद्रपदा 08:56:23, बाद-रेवती
योग – ऐन्द्र 13:50:58, बाद-वैधृति,
करण – शकुनी 06:02:36, बाद-चतुष्पद,
सूर्य – मीन राशिगत,
चन्द्र – मीन राशिगत,
ऋतु – (शिशिर-बसंत) अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय – 06:01:11,
सूर्यास्त – 18:43:23,
चन्द्रास्त – 18:09:33,
चंद्रोदय – 30:14:25*,
दिन काल – 12:42:12,
रात्री काल – 11:16:42,
राहू काल – 17:08-18:43 अशुभ,
यम घण्टा – 12:22-13:58 अशुभ,
अभिजित – 11:57-12:48 शुभ,
गंड मूल – 08:56 से अहोरात्र अशुभ,
पंचक – अहोरात्र अशुभ,
दिशा शूल – पश्चिम, पश्चिमोत्तर अशुभ,
विशेष :-
आज चतुर्दशी एवं अमावस्या तिथि के दिन स्त्री-सहवास एवं तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। आज अदरक और लाल मसूर भी खाना वर्जित है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),
दिन की शुभ चौघड़ियाँ :~
चर – 07:36 – 09:12,
लाभ – 09:12 – 10:47,
अमृत – 10:47 – 12:22,
शुभ – 13:58 – 15:33,
रात्री की शुभ चौघड़ियाँ :~
शुभ – 18:43 – 20:08,
अमृत – 20:08 – 21:33,
चर – 21:33 – 22:57,
लाभ – 25:46* – 27:11*,
शुभ – 28:36* – 30:00*,
किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है :~
1. सूर्य –
माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र –
मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल –
मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध –
पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु –
पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र –
हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि –
नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
सूर्य- 06:01 – 07:05,
शुक्र- 07:05 – 08:08,
बुध- 08:08 – 09:12,
चन्द्र- 09:12 – 10:15,
शनि- 10:15 – 11:19,
बृहस्पति- 11:19 – 12:22,
मंगल- 12:22 – 13:26,
सूर्य- 13:26 – 14:29,
शुक्र- 14:29 – 15:33,
बुध- 15:33 – 16:36,
चन्द्र- 16:36 – 17:40,
शनि- 17:40 – 18:43,
रात्री का होरा चक्र
बृहस्पति- 18:43 – 19:40,
मंगल- 19:40 – 20:36,
सूर्य- 20:36 – 21:33,
शुक्र- 21:33 – 22:29,
बुध- 22:29 – 23:25,
चन्द्र- 23:25 – 24:22*,
शनि- 24:22* – 25:18*,
बृहस्पति- 25:18* – 26:15*,
मंगल- 26:15* – 27:11*,
सूर्य- 27:11* – 28:07*,
शुक्र- 28:07* – 29:04*,
बुध- 29:04* – 30:00*,
(पञ्चाङ्ग-इंद्रप्रस्थ-“दिल्ली”-समयानुसार),
राशिफल
मेष राशि :-
आज दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के किसी जरूरी काम में सीनियर आपकी मदद करेंगे। काम आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये दिन अच्छा है। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिये आपको कई बड़े मौके मिलेंगे। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने के उत्सुक हैं उन्हें थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। परिवार में आपको कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।
वृष राशि :-
आज का दिन आत्मविश्वास उम्मीदों वाला है। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। आप जो भी काम करने की सोच रहे हैं, वो समय पूरा हो जायेगा। बस आपको धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है। काम-काज में नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं उन्हे अपने साथी पर भरोसा बनायें रखने की जरूरत है। किसी को उधार देने से बचें। पारिवारिक महौल अच्छा रहेगा, और आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नारंगी है।
मिथुन राशि :-
आज किस्मत का साथ मिलेगा। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। इस राशि के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। जो लोग विवाहित हैं उनका किसी बात पर जीवन-साथी से मन-मुटाव हो सकता है। इस राशि की कामकाजी महिलाओं पर काम का वजन कम रहेगा और वह अपने ऊपर ज्यादा ध्यान देंगी। बच्चे माता की घर के कामों में मदद करेंगें, और माता भी उनके मन पसंद का खाना बनायेंगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।
कर्क राशि :-
आज दिन सामान्य रहने वाला है। घर के कामों को लेकर आपको कोई बड़ा फैसला करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आप पुरानी जिम्मेदारी को पूरा कर लेंगें, और इससे आपको चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। परिवार में कई दिनों से चली आ रही समस्यायें सुलझ जाएंगी। दोस्तों के साथ बात करके अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के लोगों को अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – स्काई ब्ल्यू है।
सिंह राशि :-
आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी। जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट हो सकती है। घर का माहौल अनुकूल रहेगा, ऑफिस के काम का वर्कलोड भी कम रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आपको ध्यान देने की जरूरत है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – केसरिया है।
कन्या राशि :-
आज दिन बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक हैं अगर संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरूर होगा। जीवन-साथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
तुला राशि :-
आज दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव थॉट्स को दिमाग में न आने दें। धन लाभ की सम्भावनायें बन रही हैं साथ ही खर्चों में भी इजाफा होने वाला है। इस राशि के छात्रों को भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपनी खुशी दुगनी करने के लिए परिवार वालों से बांटे। नए विचारों को जांचने का बेहतरीन वक्त है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नीला है।
वृश्चिक राशि :-
आज दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरूरी काम टाइम से पूरा हो जायेगा। आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगें। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगाा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें। शारीरिक दृष्टि से सेहत फिट रहेगी। ज्यादा ऑयली खाना खाने से बचें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सफेद है।
धनु राशि :-
आज दिन शानदार रहने वाला है। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। कुछ नए मौके, साथ ही नये विचार सामने आयेंगे जिसका खुले मन से स्वीकार करें। आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। लवमेट के लिए दिन बहुत अच्छा है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।
मकर राशि :-
आज दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे, साथ ही उसे समझने में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी से काम कर रहे हैं तो पार्ट्नर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के बच्चों को पिता से कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – कत्थई है।
कुंभ राशि :-
आज दिन नई सौगात लेकर आया है। आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवन-साथी को दें, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के जो छात्र कंम्पयूटर की पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें आज कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। प्यार के लिए दिन अनुकूल है साथी से मन की बात कह सकते हैं। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे। आप जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – बैगनी है।
मीन राशि :-
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इन सब चीजों से खुद को दूर रखना होगा कि दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। आस-पास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। छात्रों का आज थोड़ा ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है या पढ़ा हुआ भूल सकते हैं, इसलिए अपना ध्यान भटकाने से बचें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।
सुविचार
“यो हि मित्रमविज्ञाय याथातथ्येन मन्दधीः।
मित्रार्थो योजयत्येनं तस्य सोर्थोवसीदति।।”
अर्थात :-
व्यक्ति को अपने जीवन में मित्र बनाने से पहले कुछ खास बातों को ध्यान में रखने की जरूरत होती है।
बिना सोचे समझे कभी भी किसी के साथ मित्रता नहीं करनी चाहिए क्योंकि हर व्यक्ति में कोई न कोई अवगुण जरूर होता है और इसलिए उन अवगुणों से बचना चाहिए।
माँ लक्ष्मी जी की सुकृपा हम सभी पर बनी रहे।
