हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

Spread with love

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

उन्हें 12 दिसम्बर को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद परिसर में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा प्रतिष्ठित यूथ एंड आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया।

यह पुरस्कार उन्हें युवा नेतृत्व, बौद्धिक राजनीति और प्रदेश में आपदा के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया।

संस्था ने माना है कि विक्रमादित्य सिंह एक प्रभावी नेतृत्व देने के साथ प्रदेश के युवा वर्ग के बीच एक चहेते नेता के रूप में उभरे हैं। इसी आधार पर उन्हें ‘यूथ आइकॉन और इंटैलैक्चुअल पॉलिटिक्स’ वर्ग में इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

इस सम्मान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल के एक सामान्य नागरिक और मंत्री के रूप में यह उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है।

उन्होंने बताया कि यह सम्मान उन्हें लंदन के संसद भवन (पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर) स्थित ऐतिहासिक चर्चिल रूम में प्रदान किया गया।

उन्होंने इस पुरस्कार को हिमाचल प्रदेश में अधोसंरचना विकास, सतत् प्रगति और समावेशी सुशासन को आगे बढ़ाने के प्रयासों का सम्मान बताया।

उन्होंने कहा कि एक सच्चे हिमाचली एवं हिमाचल की परंपराओं और मूल्यों में विश्वास रखने वाले व्यक्ति के रूप में वह प्रदेश के सर्वांगीण और समग्र विकास के लिए समर्पित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: