नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया जो पिछले दो दिनों से दिल्ली प्रवास पर हैं, ने मंगलवार को यूपीए की पूर्व अध्यक्षा, राज्य सभा सांसद तथा कांग्रेस की वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी से संसद भवन में शिष्टाचार भेंट की।
विधान सभा अध्यक्ष ने उनके साथ हिमाचल प्रदेश विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा प्रदेश से सम्बन्घित कई सामाजिक एवं प्रशासनिक जानकारियां सांझा की।
इसी दौरान पठानिया ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह से भी शिष्टाचार भेंट कर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

