शिमला। जिला सिरमौर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ एक स्कूल का एक पुल अचानक गिर गया। इस हादसे में पांच बच्चों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भरोग बनेरी सीनियर सेकंडरी स्कूल में पुल, जो स्कूल को ग्राउंड से जोड़ता था, आज गिर गया। पुल ढहने का कारण अधिक भार बताया जा रहा है।
इस दुर्घटना में 5 बच्चे घायल हो गए।
घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई।
सभी लोग घायलों को बचाने में लग गए।
घायल बच्चों में राहुल, प्राची, सौरभ, निधि और सिद्दार्थ शामिल हैं। इसमें प्राची की हालत गंभीर बताई गई है।
घायल बच्चों को तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।
