शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रिय प्रभारी सौदान सिंह के दौरे से भाजपा की रणनीति को धार मिली है। नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्र का सौदान सिंह ने दौरा किया और पार्टी की चुनाव संचालन समिति की बैठक भी ली।
बैठक में सौदान सिंह ने कार्यकर्ताओं में जहां भरपूर जोश भरा वही पार्टी की चुनावी रणनीति को धार दी। माना जाता है कि सौदान एक कुशल रणनीतिकार हैं और किस प्रकार से भाजपा के वोट बैंक में उछाल आए, उस विषय मे वह माहिर हैं। निश्चित रूप से भाजपा के राष्ट्रीय नेता के दौरे से पार्टी के काम को बल मिला ही होगा।
भाजपा ने प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी की किलाबंधी कर दी है। मित्रों को फायदा पहुंचने और भ्रष्टाचार के अनेकों मामलों पर सरकार निशब्द हो गयी है, जो कि भाजपा के लिए अच्छे चुनावी संकेत हैं। इस रणनीति से भाजपा को उपचुनावों में बड़ा लाभ होगा।
हमीरपुर में भाजपा के चुनावी रणनीतिकार अपने प्रत्याशी को पुर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल का आर्शिवाद दिलाने में सफल हुए हैं और अनुराग ठाकुर जो की पूर्व केंद्रिय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता हैं, उन्होंने भी आशीष शर्मा के पक्ष में ताबड़तोड़ जन सभाएं एवं प्रचार किया है।
नालागढ़ में भाजपा जनता को यह विश्वास दिलाने में सफल हुई है कि कांग्रेस में माफिया, गुंडातत्व हावी है और वहां के कांग्रेस प्रत्याशी बाहरी क्षेत्र के हैं। उनके ऊपर काफी केस दर्ज हैं और यह सारे मामले गंभीर हैं। बिलासपुर और बीबीएन गोलीकांड से चुनावी वातावरण भाजपा के पक्ष में आया है।
देहरा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अपनी पत्नी के प्रचार में व्यस्त रहेना, पत्नी का दूसरे क्षेत्र में घर होना, देहरा की जगह जसवां परागपुर से होना, अभी तक सरकार द्वारा देहरा के विकास की अंदेखी करना भाजपा को मज़बूत करता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर का इन चुनावों में महत्वपूर्ण रोल रहा है।
कुल मिलाकर यह चुनाव काफी दिलचस्प रहने वाला है, 10 जुलाई को मतदान जनता के मूड़ को साफ कर देगा।
