कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं ने प्रो सिम्मी के निधन पर मुकेश अग्निहोत्री से जताया शोक

Spread with love

ऊना। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक की लहर है। एक तरफ जहां उनके निवास स्थान पर हजारों की संख्या में लोग आकर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, बीजेपी के नेताओं के साथ- साथ प्रशासनिक अधिकारी भी उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

मुकेश अग्निहोत्री व बेटी आस्था परिवार सहित संवेदनाएं जताने वालों के आगे नम आंखो, चुप चेहरों के साथ व हाथ जोड़े हुए सिम्मी अग्निहोत्री के जाने का गम ब्या कर रहे हैं।

दोनों के लिए प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का जाना बड़ी कमी कर गया है। सिम्मी के जाने से परिवार में शून्य की स्थिति हो गई है, जिसे पूरा करना नामुमकिन है।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ संवेदनाएं जताने व उन्हें ढांढस देने के लिए लगातार दूरभाष पर भी नेता संपर्क कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं ने इस दुख की घड़ी में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ खड़े होकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वहीं पर सिम्मी अग्निहोत्री की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना भी की है।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा, हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा बडिंग, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता पवन खेड़ा, प्रताप सिंह बाजवा सहित अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी परिवार के साथ संवेदनाएं जताई हैं।

इस दुख की घड़ी में कांग्रेस नेतृत्व ने मजबूती के साथ मुकेश अग्निहोत्री के साथ खड़े होने का संकल्प दोहराया है। कांग्रेस नेतृत्व के बीच भी सिम्मी अग्निहोत्री की गहरी छाप रही है।

जिस प्रकार से सिमी अग्निहोत्री शिक्षिका के तौर पर सफल रही, सामाजिक कार्यों में अग्रणीय रही, धार्मिक कार्यों में अग्रणीय रही, उनकी एक अलग पहचान न केवल हरोली बल्कि पूरे हिमाचल में बनी।

यही कारण है कि आज उनको संवेदनाएं देने के लिए हजारों की संख्या में लोग समूचे हिमाचल से पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: