ऊना। भाजपा कार्यसमिति की बैठक ऊना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, महामंत्री सिद्धार्थन, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर और सिकंदर कुमार उपस्थित रहे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर का नई जिम्मेदारी संभालने के बाद हिमाचल आने पर उनका स्वागत किया और उनको बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि चारों लोकसभा सीटें भाजपा ने जीती। 68 विधानसभा क्षेत्र में से 61 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत हुई है। भारतीय जनता पार्टी आठ चुनाव जीती यह ऐतिहासिक है। भाजपा विधानसभा में 25 से 28 हो गई और कांग्रेस 40 की 40 रह गई।
कांग्रेस पार्टी डेढ़ साल के कार्यकाल में एक ऐसी योजना गिना दे जो उन्होंने शुरू की है, उस समय यह सरकार मौन हो जाती हैं। हाँ बंद करने की बात आएगी तो योजनाओं से लेकर संस्थानों को बंद करने, उनका बजट रोकने का रिकॉर्ड बनाया हैं। कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश में भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ दी हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस किस बात का ढोल बजा रही है वो समझ नहीं आ रहा है। वह दावा कर रहे थे कि लोक सभा में वह चार की चार जीतेंगे पर वह तो सब की सब हार गए, शायद इसी बात का यह लोग ढोल बजा रहे हैं।
लोक सभा भाजपा जीती है और हम कुल 8 चुनाव जीते हैं, कांग्रेस तो अपने मुख्यमंत्री के जिला में भी हार गई।
