मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सूबेदार संजय कुमार के निधन पर किया शोक व्यक्त

Spread with love

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आर्टीलेरी रेजिमेंट के सूबेदार संजय कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सूबेदार संजय कुमार का ड्यूटी के दौरान गुवाहाटी में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह जिला कांगड़ा के देहरा उपमंडल के सुनेहत गांव के निवासी थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जांबाज सैनिक का असमय निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी आर्टीलेरी रजिमेंट में तैनात सूबेदार संजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उप-मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है।

उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: