मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा से की भेंट

Spread with love

शिमला / दिल्ली। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा से गत देर सायं नई दिल्ली में भेंट की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जनजातीय कल्याण से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा की और मंत्रालय के पास लंबित मामलों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री के साथ प्रधान आवासीय आयुक्त एस के सिंगला भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: