मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने नायक पुष्पेंद्र नेगी के निधन पर शोक किया व्यक्त

Spread with love

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डोगरा रेजिमेंट के नायक पुष्पेंद्र नेगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नायक पुष्पेंद्र नेगी का असम में ड्यूटी के दौरान एक हादसे में देहांत हो गया। वह किन्नौर जिला की सांगला तहसील के थैमगारंग पंचायत के रहने वाले थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर जवान को प्रदेश हमेशा श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद करेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी नायक पुष्पेंद्र नेगी की असम में डयूटी के दौरान शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अविस्मरणीय है और प्रदेश को उनके बलिदान पर गर्व है।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ईश्वर से पुष्पेंद्र नेगी की आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: