शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय पर्यवेक्षक / चालक एवं कर्मशाला कर्मचारी संघ के चुनाव आज सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गए। चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण हुई, जिसके पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।
इस चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, प्रेस सचिव, कोषाध्यक्ष सहित पांच कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए मतदान किया गया।

घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर मोहिंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार, महासचिव (प्रधान सचिव) पद पर रविंद्र सिंह, संयुक्त सचिव पद पर विनोद कुमार, प्रेस सचिव पद पर गोविंद राम व कोषाध्यक्ष पद पर भाग चंद को विजयी घोषित किया गया।

संघ से जुड़े सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास करेगी।
