शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में संगठन की मजबूती की दृष्टि से 16582 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप दिया है, यह भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का परिचय है।
भाजपा के सभी नेताओं ने जिस तरह समन्वय बनाते हुए इन नियुक्तियों को किया है, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का चयन 1 जुलाई 2025 को हुआ और अभी तक 4 महीने में इतने कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपना भाजपा की शक्ति का प्रदर्शन है।
इसी प्रकार 7 में से 6 मोर्चों का गठन करते हुए 253 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप जा चुका है, इसका मतलब प्रदेश में कुल मिलाकर 453 नियुक्तियां हो चुकी हैं। वर्तमान में अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन नहीं हुआ है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल का कहना है कि
अनेकों बार कांग्रेस पार्टी के नेता आपस में बैठ चुके हैं पर अभी तक समन्वय नहीं बन पाया। प्रदेश प्रभारी द्वारा भी कांग्रेस पार्टी में समन्वय बनाने का प्रयास किया गया पर ऐसा नहीं हो पाया, तो अभी तक यह कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष प्रतीक्षा में है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के लिए विभिन्न नाम चल रहे हैं पर केंद्र और प्रदेश से उसे पर मोहर नहीं लग पाई है। नगर इकाइयों के चुनाव समीप आ रहे हैं। भले प्रदेश की सरकार उसको टालने का प्रयास कर रही है, पर देखा जाए तो भाजपा और कांग्रेस की तुलना में भाजपा का संगठनात्मक घट जोड़ कांग्रेस से कहीं अधिक है।
संजीव कटवाल ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। यहां प्रत्येक व्यक्ति को दायित्व सोच समझकर और आपस में बातचीत करके सौंपा जाता है। काम करने वाले व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाती है और आने वाले समय में कार्यकर्ता निर्माण को लेकर पार्टी कार्य करती है।
