शिमला। AIMSS चमियाना के डॉक्टर्स ने एक और उपलब्धि हासिल की है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की टीम ने 15 साल पहले निगला सिक्का फ़ूड पाइप से निकाला।
23 वर्षीय लड़की को पिछले कई सालों से डिस्फेजिया की समस्या थी। 15 साल पहले, जब वह दूसरी कक्षा में थी, तब उसने सिक्का निगल लिया था। इस समस्या के कारण वह कई अस्पतालों में गई थी।

गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट ने सिक्का निकालने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे।
AIMSS चमियाना गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की टीम 15 साल तक भोजन नली में फंसे रहने के बाद सिक्का निकालने में सफल रही। मरीज की हालत अब स्थिर है।
