शिमला। देवभूमि संघर्ष समिति मंगलवार सुबह 11 बजे संजौली पुलिस थाना के बाहर आमरण अनशन की शुरुआत करने जा रही है।
बीते शुक्रवार को स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर देवभूमि संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज़ पढ़ने के लिए जाने से रोका था।
समिति का तर्क था कि यहां हुआ निर्माण कोर्ट की ओर से अवैध क़रार दिया जा चुका है, ऐसे में विवादित और अवैध निर्माण में नमाज़ नहीं की जानी चाहिए।
इसके बाद स्थानीय महिलाओं के साथ देवभूमि संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की गई। अब सरकार और प्रशासन के रवैये के ख़िलाफ देवभूमि संघर्ष समिति ने आमरण अनशन का ऐलान कर दिया ।
यह जानकारी विजय शर्मा और मदन ठाकुर, सह संयोजक, देवभूमि संघर्ष समिति ने दी।
