सिरमौर में भीषण अग्निकांड, 3 बच्चों सहित 6 लोग जिंदा जले

Spread with love

शिमला। रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घंडुरी के गाँव तलाँगना में बीती रात भीषण आग लगने से 6 लोग ज़िंदा जल गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीति रात पट‌वार वृत धण्णूरी में मोहन सिंह पुत्र रामद‌याल के मकान में आग लग गई। घटना के समय मकान के अंदर 7 लोग मौजूद थे।

इनमें से एक व्यक्ति लोकेन्द्र निवासी ग्राम खुमड़ा तहसील चौपाल को जीवित बचा लिया गया। उन्हें उपचार के लिए सोलन अस्पताल ले जाया गया है। बाकि 6 लोगों की मौके पर ही आग में जलकर मृत्यु हो गई।

मरने वालों में नरेश पुत्र दुर्गा सिंह गांव टपरोली, तृप्ता पत्नी नरेश, कविता पत्नी लोकेन्द्र गांव खुमड़ा, सारिका पुत्री लोकेंद्र, कृतिका पुत्री लोकेंद्र और कृतिक पुत्र लोकेन्द्र शामिल हैं। जीवित बचे लोकेंद्र का पूरा परिवार इस आग की भेंट चढ़ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सभी लोग मायके में मेहमानी में आये थे। आग से शव बहुत अधिक जल गए हैं और पहचान कर पाना मुश्किल है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि 6 लोगों की मृत्यु की खबर सुनकर उनका मन अत्यंत व्यथित है। इस पीड़ादायक घटना में आहत परिवारजनों को भगवान सहनशक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्माओं को शांति दें।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को आगजनी की घटना की तुरंत जाँच करने तथा पीड़ित परिवार को हर संभव प्रशासनिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

लोगों से भी आग्रह है कि सर्दी के मौसम में लोग जो आग या अंगीठी जलाते हैं, उसे सोने से पहले अवश्य बुझा दें और गैस सिलेंडर को बंद करें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाएँ दोबारा न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: