कृषि उद्योग निगम ने 2019-20 में 69.08 करोड़ का किया व्यापार

Spread with love

शिमला। हिमाचल प्रदेश कृषि उद्योग निगम सीमित (एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज) के निदेशक मंडल की बैठक आज यहां बागवानी, राजस्व, जल शक्ति एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लेखों का अनुमोदन किया गया।

बैठक में अवगत करवाया गया कि वर्ष 2019-20 में निगम द्वारा 69.08 करोड़ रुपये मूल्य का व्यापार किया गया। इसमें निगम ने अनुमानित 1.17 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है।

निगम ने वर्ष 2020-21 में अभी तक 35.73 करोड़ रुपये मूल्य का व्यापार किया, जिसमें अनुमानित 1.20 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है।

बागवानी मंत्री ने बागवानी, पशुपालन, कृषि विभाग को उनके विभाग से संबंधित खरीददारी कृषि उद्योग निगम से करने को कहा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को सीमेंट और सरिया की आपूर्ति के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर कृषि उद्योग निगम द्वारा चलाए जा रहे पैट्रोल पंपों के संचालन के बारे में भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: